एनआईटी राउरकेला में पुस्तक प्रदर्शनी
चक्रधरपुर, सितम्बर 3 -- राउरकेला। एनआईटी राउरकेला के बीजू पटनायक केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राजेंद्र मिश्रा प्रदर्शनी सभागार में आयोजित प्रदर्शनी तीन सितंबर तक चलेगी। इसका आयोजन पंजीकृत पुस्तक विक्रेताओं के सहयोग से किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन एनआईटी राउरकेला के निदेशक प्रो. के. उमामहेश्वर राव ने किया। इस दौरान पुस्तकालय के अध्यक्ष प्रो. दुर्गा प्रसाद महापात्रा, पुस्तकालय की विभागाध्यक्ष पुष्पिता मिश्रा, डीन, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में निदेशक प्रो. राव ने डिजिटल दौर में पुस्तकों के प्रति घटती रुचि पर चिंता जताई। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से नियमित रूप से पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने की अपील की।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.