एनआईटी में स्टूडेंट्स काउंसिल गठन की प्रक्रिया शुरू
जमशेदपुर, अगस्त 14 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट्स काउंसिल के गठन को लेकर नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। छात्र प्रतिनिधित्व में पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई इस नई नीति के तहत काउंसिल के कुल पदों में से 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। हालांकि, योग्य महिला उम्मीदवार उपलब्ध न होने की स्थिति में ही ये आरक्षित सीटें पुरुष उम्मीदवारों को आवंटित की जाएंगी। काउंसिल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, विभिन्न क्लब के सचिव और पीजी, पीएचडी तथा प्रथम वर्ष के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस प्रक्रिया के तहत छात्र 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन और 16 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए छात्रों का न्यूनतम सीजीपीए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.