जमशेदपुर, मई 28 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा मंगलवार से दो राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। इसका विषय 'अंडरवॉटर रोबोटिक्स एवं एकॉस्टिक कम्युनिकेशन' तथा 'एफपीजीए आधारित कम्युनिकेशन सिस्टम डिजाइन' हैं। दोनों एफडीपी 5 जून तक चलेंगे। इनका प्रायोजन ई-एंड-आईसीटी अकादमी, एनआईटी पटना द्वारा किया जा रहा है, जिसने प्रत्येक कार्यक्रम के लिए दो-दो लाख रुपये का अनुदान दिया है। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने की। मुख्य अतिथि श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसएन सिंह रहे। प्रो. गौतम सूत्रधार ने अंडरवॉटर प्रौद्योगिकी में भारत की उपलब्धियों और एनआईटी जमशेदपुर द्वारा किए जा रहे अनुसंधान...