जमशेदपुर, फरवरी 11 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय शैक्षणिक संस्थानों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता: स्मार्ट शिक्षण, अधिगम एवं अनुसंधान था। इसमें हाइब्रिड माध्यम से जमशेदपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों के 10 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 250 विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, प्रो. राम विनय शर्मा और प्रो. सतीश कुमार की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एआई अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक अनिवार्य आवश्यकता बन गई है। उन्होंने शिक्षण पद्धतियों और अकादमिक अनुसंधान में एआई के प्रभावी एकीकरण की आवश्यकता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.