जमशेदपुर, मार्च 6 -- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में तीन मार्च को एनआईटी जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन की ओर से रामालिंगम मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में कुल सात टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता संस्थान के 92 बैच के मेधावी छात्र एम. रामालिंगम की स्मृति में आयोजित की गई। रामालिंगम न केवल एक उत्कृष्ट छात्र थे, बल्कि वॉलीबॉल में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एनआईटी जमशेदपुर की टीम का कुशल नेतृत्व भी किया था।समारोह में खेल के साथ-साथ शैक्षणिक प्रतिभा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माली मस्तान बाबू स्कॉलरशिप प्रदान की गई। यह स्कॉलरशिप 92 बैच के छात्र और विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही माली मस्तान बाबू की याद में शुरू की गई है। माली मस्तान बाबू ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराया था। उनकी अद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.