जमशेदपुर, जून 21 -- एनआईटी जमशेदपुर में पांच दिवसीय फैकल्टी अपग्रेडेशन प्रोग्राम चल रहा है। संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र मेंटरिंग, मानसिक व सामाजिक कल्याण, काउंसिलिंग सपोर्ट सिस्टम, परिणाम आधारित शिक्षण और समावेशी शैक्षणिक तौर-तरीकों में संस्थान की क्षमता सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के चौथे दिन ऑनलाइन सत्र हुआ। इसकी अध्यक्षता डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर) व रजिस्ट्रार प्रो. सरोज कुमार सारंगी और डीन (फैकल्टी वेलफेयर) प्रो. दिलीप कुमार यादव ने की। इस दौरान तीन महत्वपूर्ण एक्सपर्ट सेशन्स आयोजित किए गए। पहले सत्र में कल्याणी गोखले ने आधुनिक शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने डिजिटल पेडागोजी और एआई आधारित ई-लर्निंग के महत्व तथा छात्रों की भागीदारी बढ़ाने की रण...