एनआईटी में एसटी-एससी विद्यार्थी मुफ्त में कर सकेंगे एमबीए की पढ़ाई
जमशेदपुर, जून 24 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-28 से शुरू हो रहे दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस से पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा। आमतौर पर देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों, भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) और अन्य सरकारी प्रबंधन कॉलेजों में भी आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को फीस देनी पड़ती है। कई संस्थानों में केवल आय सीमा के आधार पर छूट दी जाती है। ऐसे में एनआईटी जमशेदपुर का यह निर्णय आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को बिना अतिरिक्त वित्तीय बोझ के प्रबंधन शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देगा।
प्रवेश प्रक्रिया संस्थान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, पहले सत्र में कुल 30 सीटों पर दाखिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.