एनआईटी में एमबीए दाखिले को 37 विद्यार्थियों का चयन
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- एनआईटी जमशेदपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) पाठ्यक्रम में दाखिले को लेकर प्रोविजनल चयन सूची जारी कर दी है। संस्थान के डीन एकेडमिक्स कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एमबीए के पहले बैच में नामांकन के लिए कुल 37 योग्य विद्यार्थियों का चयन सूची में किया गया है। इन उम्मीदवारों को संस्थान की ओर से एमबीए प्रोग्राम में प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। दूसरी ओर, दाखिले की प्रक्रिया के दौरान कड़ी जांच के बाद संस्थान ने कुल 16 उम्मीदवारों को अयोग्य करार दिया है। ये वे अभ्यर्थी हैं, जो आवश्यक अर्हताओं या तकनीकी कारणों से चयन सूची में स्थान नहीं बना पाए हैं। हालांकि, संस्थान ने अयोग्य ठहराए गए उम्मीदवारों को अपनी बात रखने का एक अंतिम अवसर प्रदान किया है। यदि किसी उम्मीदवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.