जमशेदपुर, फरवरी 16 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) द्वारा प्रायोजित पाँच दिवसीय उन्नत उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम (ईएसडीपी) का सोमवार को समापन हो गया। "स्केलिंग सक्सेस: ऑटो कंपोनेंट्स फॉर आईसीई एंड ईवी इन डोमेस्टिक एंड एक्सपोर्ट मार्केट्स" विषय पर आधारित यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 12 फरवरी से शुरू हुआ था। संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और भावी उद्यमियों को भविष्य की ऑटोमोबाइल तकनीक और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ना था।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने पारंपरिक आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और उभरते हुए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में तकनीकी बारीकियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उद्घाटन सत्र में प्रभारी निदे...