जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- एनआईटी जमशेदपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'इनोवेस्ट-2026' का शनिवार को समापन हो गया। इसमें शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने सतत विकास के लिए इंजीनियरिंग नवाचार पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में हुआ। समापन सत्र में निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, उप निदेशक प्रो. आरवी शर्मा, डीन (शैक्षणिक) प्रो. एमके सिन्हा, रजिस्ट्रार प्रो. एसके सारंगी और मैकेनिकल विभाग के प्रमुख डॉ. परमानंद कुमार उपस्थित थे। निदेशक प्रो. सूत्रधार ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए इंजीनियरिंग नवाचार की अनिवार्यता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंतर्विषयक सहयोग और व्यावहारिक समाधान ही पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को सुदृढ़ कर सकते हैं। उप निदेशक प्रो. शर्मा और डीन प्रो. स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.