जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन ''इनोवेस्ट -2026'' (इनोवेशंस इन इंजीनियरिंग फॉर सस्टेनेबल ट्रांसफ़ॉर्मेशन्स) शुक्रवार को शुरू हुआ। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह थे। उन्होने अंतःविषयक अनुसंधान की प्रासंगिकता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सतत और उद्योग-उन्मुख नवाचारों की आवश्यकता है और अकादमिक संस्थानों व उद्योगों के बीच का सहयोग ही वास्तविक दुनिया की समस्याओं का प्रभावी समाधान प्रदान कर सकता है। सम्मेलन के मुख्य संरक्षक और एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधार ने संस्थान की शोध उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.