जमशेदपुर, मार्च 26 -- एनआईटी जमशेदपुर में भारतीय ज्ञान प्रणाली में आयुर्वेद विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण और मंगलाचरण की ध्वनियों के साथ शुरू हुए कार्यक्रम ने परिसर में भारतीय संस्कृति और विज्ञान के संगम को जीवंत कर दिया। संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने मुख्य वक्ता डॉ. आनंद पांडेय का स्वागत किया। उन्होंने आयुर्वेद को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और वैश्विक प्रासंगिकता पर बल दिया। आईआईटी खड़गपुर के पूर्व निदेशक प्रो. वीके तिवारी ने छात्रों को भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई को समझने और उसे जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।मुख्य वक्ता डॉ. आनंद पांडेय ने व्याख्यान में आयुर्वेद की मूल अवधारणाओं और आधुनिक जीवन में इसकी अपरिहार्यता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल उ...