फरीदाबाद, फरवरी 25 -- फरीदाबाद। एनआईटी स्थित महिला पुलिस थाने में प्रकृति-आधारित वर्षा जल संचयन मॉडल का उद्घाटन किया गया। यह पहल परिसर में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए की गई है। भारी बारिश के दौरान थाने में पानी भर जाने से यहां कामकाज ठप होने की कगार पर पहुंच जाता था। इस परियोजना से महिला थाने में प्रति वर्ष करीब 12 लाख लीटर भू-जल संचयन हो सकेगा। इस परियोजना का उद्घाटन बुधवार को पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल एवं नवज्योति इंडिया फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. किरण बेदी, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल और एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस के एमडी एवं सीईओ दीपक पाटकर ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. किरण बेदी ने कहा कि यह मॉडल सहयोगात्मक और विस्तार योग्य है, जिसे अन्य सार्वजनिक संस्थानों में भी अपनाया जा सकता है। सहायक पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.