फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एनआईटी-पांच इलाके में रविवार देर रात एक आरओ गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक धुआं और लपटें दिखाई देने लगीं। तेज धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। करीब चार घंटे में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की पुख्ता वजह का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 2:00 बजे एनआईटी-पांच स्थित एक आरओ गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में प्लास्टिक सामग्री और आरओ से संबंधित उपकरण होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने के साथ ही गोदाम के अंदर रखे प्लास्टिक कैन और अन्य सामान में धमाके होने लगे, जिससे इलाके में दहशत का माहौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.