एनआईटी जमशेदपुर में 550 से अधिक कैडेट्स के साथ एनसीसी कैंप का आगाज
जमशेदपुर, जून 26 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में शुक्रवार को 10 दिवसीय वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। इस शिविर में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए 550 से अधिक जूनियर डिवीजन, जूनियर विंग, सीनियर डिवीजन और सीनियर विंग के कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल विनय आहूजा ने सभी युवाओं का स्वागत किया और एनसीसी के मूल आदर्श वाक्य 'एकता और अनुशासन' की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए चरित्र निर्माण, दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्रीय एकता और निस्वार्थ सेवा की भावना बेहद जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.