जमशेदपुर, जनवरी 31 -- एनआईटी जमशेदपुर के परिसर में शनिवार को 'राष्ट्रीय सेवा योजना' (एनएसएस) और 'श्री शनिदेव भक्त मंडली' के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में 'ब्रह्मानंद एनएच ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर' ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। युवाओं के उत्साह और सेवा भाव के कारण यह शिविर संस्थान के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे संस्थान के माननीय निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को 'महादान' बताते हुए छात्रों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. आर. पी. सिंह, उपनिदेशक प्रोफेसर रामविनय शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जयेंद्र कुमार एवं प्रो. शशि भूषण प्रसाद विशेष रूप से उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.