आदित्यपुर, दिसम्बर 27 -- आदित्यपुर, संवाददाता। एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में कुल 1 हजार 114 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें बीटेक के 417, पीजी के 149 तथा पीएचडी के 46 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी। इस ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने शुक्रवार को डायमंड जुबली ऑवर हॉल में पत्रकार वार्ता में बताया कि संस्थान के इतिहास में पहला अवसर होगा जब किसी राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है। संस्थान की स्थापना के बाद अब तक 32 निदेशक कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है कि जब राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। निदेशक ने बताया कि राष्ट्रपति को सितंबर में आमंत्रण भेजा गया था। नवंबर के अंतिम सप्ताह में सहमति प्राप्त हुई, जबकि 13 दिसंबर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.