एनआईटी जमशेदपुर में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' के तहत ई-वेस्ट संग्रहण अभियान संपन्न, एकत्र हुआ 58.42 किलो ई-कचरा
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत गो-ग्रीन क्लब द्वारा टाटा स्टील यूआईएसएएल आरआरआर सेंटर्स के सहयोग से एक विशेष ई-वेस्ट संग्रहण अभियान का आयोजन किया गया। ई-वेस्ट टू रिस्पांसिबल रीसाइक्लिंग विषय पर आधारित इस पहल का मुख्य उद्देश्य परिसर के लोगों को ई-कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और संसाधन पुनर्प्राप्ति के प्रति जागरूक करना था।अभियान को संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का अभूतपूर्व समर्थन मिला। इस दौरान प्रिंटर कार्ट्रिज, लैपटॉप, मोबाइल, यूपीएस, की-बोर्ड, माउस, माइक्रोवेव, बैटरियों और राउटर सहित 160 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एकत्र किए गए, जिनका कुल वजन 58.42 किलोग्राम रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.