जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- एनआईटी जमशेदपुर में सहकारी सहयोग समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान आगामी कार्ययोजना और समिति के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।आमसभा की इस बैठक में राज कुमार बैठा को सर्वसम्मति से समिति का सचिव मनोनीत किया गया, जबकि डॉ. बिनोद कुमार सिंह को समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को समिति के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने और सदस्यों के हितों की रक्षा करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ इसकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। यह नई क...