जमशेदपुर, मार्च 17 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शोधार्थी चंद्र शेखर चौधरी ने अपने पीएच.डी. शोध प्रबंध का सफलतापूर्वक प्रतिरक्षण किया। इस डिफेंस संगोष्ठी की सबसे विशेष बात इसका हाइब्रिड मोड में आयोजित होना रहा, जिसने न केवल परिसर में उपस्थित संकाय सदस्यों और शोधार्थियों को चर्चा का हिस्सा बनाया, बल्कि ऑनलाइन माध्यम से भी विशेषज्ञों और प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। "प्रैक्टिकल एनालिसिस ऑफ थर्मोइलेक्ट्रिक मटेरियल्स फॉर पावर जनरेशन" विषय पर केंद्रित इस शोध प्रस्तुतीकरण के दौरान हाइब्रिड तकनीक के सफल प्रयोग से एक जीवंत शैक्षणिक वातावरण निर्मित हुआ, जहाँ मौखिक परीक्षा समिति के सदस्यों ने शोधार्थी से गहन तकनीकी विमर्श किया।इस विशेष सत्...