एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक छात्रों के लिए ब्रांच चेंज का विकल्प समाप्त
जमशेदपुर, जुलाई 11 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में बीटेक करने वाले छात्रों को अब नामांकन के बाद ब्रांच बदलने का विकल्प नहीं मिलेगा। संस्थान प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अब छात्रों के लिए ब्रांच चेंज यानी दाखिले के बार इंजीनियरिंग की शाखा बदलने का विकल्प पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। एनआईटी जमशेदपुर की 51वीं सीनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसके तहत नए शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश लेने वाले सभी बीटेक छात्रों तपर यह नया नियम लागू होगा। इससे पहले तक संस्थान में यह व्यवस्था थी कि यदि कोई छात्र पहले वर्ष में उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन करता था तो उसे अपनी पसंद की अधिक बेहतर शाखा, जैसे कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स में अपग्रेड करने का मौका मिलता था। कई छात्र कम पसंदीदा ब्रांच में दाखिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.