एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक की सभी सीटें फुल, एमटेक में 79 सीटें खाली
जमशेदपुर, अगस्त 26 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में इस वर्ष बीटेक पाठ्यक्रमों की सभी सीटों पर नामांकन हो गया है। संस्थान में बीटेक की सभी सीटें भर चुकी हैं। वहीं, एमटेक पाठ्यक्रमों में सभी सीटों पर दाखिला नहीं हो सका। विभिन्न ब्रांचों में एमटेक की कुल 460 सीटों में से 79 सीटें रिक्त रह गई हैं। यह कुल सीटों का करीब 17 प्रतिशत है। संस्थान की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, एमटेक में सबसे अधिक 13 सीटें स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में खाली हैं। जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग में 10, थर्मल इंजीनियरिंग में आठ, ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग में सात, वॉटर रिसोर्सेज इंजीनियरिंग में पांच और कर्रोजन साइंस एंड कोटिंग टेक्नोलॉजी में पांच सीटें रिक्त हैं।
रिक्त सीटों की स्थिति कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दो, कम्युनिकेशन सिस्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.