जमशेदपुर, मार्च 5 -- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में तीन मार्च को एनआईटी जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन द्वारा आयोजित रामालिंगम वॉलीबॉल मेमोरियल कप के रोमांचक फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें दो महिला टीमें, दो एलुमनी एसोसिएशन की टीमें और तीन छात्र टीमें शामिल थीं। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में 'नीरव का निजास' ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जीत दर्ज की, जबकि पुरुष वर्ग के कड़े मुकाबले में 'हर्षित के हीरे' विजेता बनकर उभरे।यह टूर्नामेंट संस्थान के 92 बैच के मेधावी छात्र रहे एम. रामालिंगम की स्मृति में आयोजित किया गया था। रामालिंगम न केवल एक होनहार छात्र थे, बल्कि उन्होंने वॉलीबॉल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एनआईटी जमशेदपुर की टीम का कुशल नेतृत्व किया था। समारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.