जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मास्टर ट्रेनर्स की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एक सप्ताह के विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 21 से 25 सितंबर तक संस्थान के डायमंड जुबली लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है।उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...