जमशेदपुर, अगस्त 27 -- जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी ) में 'खेलो इंडिया संवाद : खेल की बात पीएम मोदी के साथ ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल, फिटनेस और सहभागिता को बढ़ावा देना था, साथ ही महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को स्मरण करना था। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि और अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी राहुल कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने विद्यार्थियों के समग्र विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। अर्जुन मुंडा ने युवाओं से शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- ओलंपिक में क्यों नहीं बढ़ रही भारत के पदकों की...