एनआईटी जमशेदपुर ने दिवंगत छात्र मीर हसन तनबीर को दी श्रद्धांजलि, शुरू हुआ सहायता अभियान
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- एनआईटी जमशेदपुर ने धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग के सातवें सेमेस्टर के छात्र मीर हसन तनबीर के आकस्मिक निधन पर प्रशासनिक भवन के समक्ष श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। गत 2 अगस्त को खरकाई नदी में डूबने से छात्र का निधन हो गया था। सभा में निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। निदेशक ने इसे संस्थान के लिए अपूरणीय क्षति बताया और परिवार की आर्थिक सहायता हेतु एक स्वैच्छिक सहयोग अभियान शुरू किया है। इसके तहत 14 अगस्त 2026 तक बैंक खाते में स्वेच्छा से राशि जमा कर इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.