एनआईटी जमशेदपुर की टीम ने सीडीपीजी वार्षिक कॉन्क्लेव में जीता जूरी स्पेशल अवॉर्ड
जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- बेंगलुरु में आयोजित प्रतिष्ठित सीडीपीजी वार्षिक कॉन्क्लेव 2026 की राष्ट्रीय छात्र केस प्रतियोगिता में एनआईटी जमशेदपुर की टीम 'नेक्सस' ने टेक्नोलॉजी ट्रैक के तहत शानदार प्रदर्शन करते हुए जूरी स्पेशल अवॉर्ड हासिल किया। भारतीय डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की वास्तविक चुनौतियों के समाधान पर आधारित इस राष्ट्रीय स्पर्धा में अयन घोष और अमित कुमार महतो की इस टीम ने देशभर की 450 से अधिक प्रविष्टियों को पीछे छोड़ते हुए अंतिम नौ टीमों में जगह बनाई। आईआईएम बेंगलुरु के परिसर में आयोजित फाइनल राउंड में जूरी ने टीम के तकनीकी समाधान और उत्कृष्ट प्रस्तुति की विशेष रूप से सराहना की, जिसके तहत उन्हें पचास हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.