जमशेदपुर, जुलाई 25 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर और सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) जमशेदपुर ने अनुसंधान, नवाचार, ज्ञान विनिमय और शैक्षणिक वैज्ञानिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों की विशेषज्ञता का बेहतर समन्वय स्थापित कर उच्चस्तरीय अनुसंधान, अंतःविषय सहयोग और तकनीकी नवाचार को नई गति देना है। ज्ञापन पर एनआईटी जमशेदपुर की ओर से अधिष्ठाता (अनुसंधान एवं परामर्श) प्रो. सतीश कुमार और एनएमएल की ओर से वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शीतल कुमार पाल ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएमएल निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी, एनआईटी जमशेदपुर के एसोसिएट डीन (अनुसंधान) डॉ. तुषार बनर्जी, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस प्रो. एनके...