एनआईटी क्षेत्र में कार की टक्कर से महिला की मौत
फरीदाबाद, जून 28 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। एनआईटी क्षेत्र के बांके बिहारी मंदिर चौक के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना का विवरण पुलिस शिकायत में भगत सिंह कॉलोनी निवासी राकेश मेहता ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन मेहता 27 जून को शाम करीब 4 बजे घर से दवा लेने के लिए बांके बिहारी मंदिर चौक गई थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने पत्नी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमन मेहता सड़क पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस कार्रवाई शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के समय वह सदमे में थे और मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वाहन का नंबर नोट नहीं कर सके। उन्होंने पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.