एनआईटी के नितीश भकत को आईआईटी खड़गपुर से एनपीटीईएल स्टार पुरस्कार
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के पीएचडी शोधार्थी और सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) के पैट-2 शोधकर्ता नितीश कुमार भकत ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। आईआईटी खड़गपुर के कालिदास ऑडिटोरियम में 12 जुलाई 2026 को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उन्हें एनपीटीईएल डिसिप्लिन स्टार, एनपीटीईएल बिलीवर स्टार और एनपीटीईएल एंथूज़ियास्ट स्टार पुरस्कारों से नवाजा गया। यह उपलब्धि उन्हें एनपीटीईएल द्वारा संचालित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.