जमशेदपुर, अगस्त 9 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर और एनआईटी जमशेदपुर एल्युमिनाई एसोसिएशन (एनआईटीजेएए) 25 जनवरी 2027 को गोल्डन एंड सिल्वर जुबली एल्युमिनाई मीट का आयोजन करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में निदेशक कक्ष में शुक्रवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधार ने की। इस दौरान समारोह की रूपरेखा, जिम्मेदारियों और भावी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। प्रो. सुत्रधार ने कहा कि यह आयोजन पूर्व छात्रों को अपनी मातृसंस्था से फिर जोड़ने का बेहतरीन अवसर है। वहीं, आयोजन अनुसंधान और उद्योग जगत के सहयोग को नई दिशा भी देगा। बैठक के दौरान एनआईटीजेएए ने छात्र हित की विभिन्न परियोजनाओं के लिए संस्थान को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव रखा गया। यह भी पढ़ें- एनआईटी जमशेदपुर ने दिवंगत छात्र मी...