पटना, मार्च 6 -- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में शुक्रवार को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडेप्टिव रिसर्च एंड इनोवेशंस का शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आठ मार्च तक होगा। इसमें देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के शोधकर्ता, शिक्षाविद् और उद्योग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में नयी तकनीक और शोध कार्यों के महत्व पर चर्चा करते हुए विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पावर एंड एनर्जी सिस्टम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, इलेक्ट्रोनिक्स एंड कॉम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन एंड कंट्रोल तथा बायोसेंसिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के नये आयाम और अवसर से अवगत कराया। सम्मेलन का उद्घाटन एनआईटी पटना के निदेशक प्रो. पीके जैन और मुख्य अतिथि आईआईटी पटना के प्रो. जवार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रो. जवार सिंह ने कहा कि मौजूदा दौर मे...