देहरादून, अगस्त 4 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने अक्टूबर 2026 में होने वाली माध्यमिक (10वीं) और उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है। पहले यह तिथि 4 अगस्त निर्धारित थी।देहरादून क्षेत्रीय केंद्र की निदेशक अनीता नायर की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अक्टूबर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी पात्र विद्यार्थी अब 10 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।परीक्षार्थी अपने ऑनलाइन डैशबोर्ड के माध्यम से या एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शुल्क जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- UTET 2026: उत्तराखंड टीईटी आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, 9 अगस्त तक करें अप्लाई परीक्षा से संब...