एनआईओएस डीएलएड वालों के यूपीटीईटी का परिणाम रुका, कोर्ट के आदेश पर परीक्षा में हुए थे शामिल
मुख्य संवाददाता, अगस्त 28 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपीटीईटी का परिणाम तो बुधवार को घोषित कर दिया है लेकिन एनआईओएस से मुक्त और दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) के माध्यम से 18 महीने का डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम रोक लिया है। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर याचिका में 24 अप्रैल को कोर्ट ने इन अभ्यर्थियों को सशर्त यूपीटीईटी में शामिल करने के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ चयन आयोग की ओर से दायर विशेष अपील पर एक जुलाई को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने केवल उन अभ्यर्थियों को परीक्षा में औपबंधिक रूप से शामिल होने की अनुमति दी थी जो 31 मार्च 2015 अथवा उससे पूर्व सेवा में थे। हालांकि हाईकोर्ट ने साफ किया था कि यह अनुमति लंबित वाद के अंतिम निर्णय के अधीन होगी और ऐसे अभ्यर्थियों का परिणाम विशेष अपील के अंतिम निस्तारण अथवा हाईकोर्ट के आगामी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.