पटना, अप्रैल 1 -- राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) ने बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह के ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब आवेदन 15 अप्रैल की मध्य रात्रि तक आवेदन किया जा सकेगा। https://bridge.nios.ac.in/ इस लिंक पर जाकर शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले 31 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित थी। एनआइओएस के क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र पटना डॉ. राजीव प्रसाद ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। वांछित संख्या में बीएड योग्यता के आधार पर प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक कार्यरत है उतनी संख्या में आवेदन नहीं आने के कारण अंतिम तिथि बढ़ाई जा रही है। बिहार में ऐसे लगभग 22 हजार शिक्षक हैं। आवेदन अब तक 8220 शिक्षकों ने ही आवेदन किया है। इनमें भी 429 ने आवेदन शुल्क का भुगतान भी न...