पटना, मार्च 11 -- पटना, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) ने बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह के ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आवेदन 31 मार्च की मध्य रात्रि किया जा सकेगा। https://bridge.nios.ac.in/ इस लिंक पर जाकर शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। एनआइओएस के छात्र सहायता सेवाएं निदेशक कर्नल शकील अहमद ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इससे पहले अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित थी। जितनी संख्या में बीएड योग्यता के आधार पर प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक कार्यरत है उतनी संख्या में आवेदन नहीं आने के कारण अंतिम तिथि बढ़ाई जा रही है। मालूम हो कि बिहार में ऐसे लगभग 22 हजार शिक्षक हैं। आवेदन अब तक 8 हजार शिक्षकों ने ही किया है। वैसे शिक्षक जिनके पास बीएड डिग्री है और जिन्हें 28 जून 20...