एनआईएसए इंडिया के राष्ट्रीय चुनाव में कोषाध्यक्ष बने डा. पराग
अमरोहा, मई 18 -- गजरौला। एनआईएसए इंडिया के हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चुनाव समारोह में स्थानीय ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल के सचिव एवं शिक्षाविद् एडवोकेट डॉ. पराग पंडित को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विभिन्न राज्यों से शिक्षाविदों एवं विद्यालय प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डॉ. कुल भूषण शर्मा (हरियाणा) को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा के तुलसी विष्णु प्रसाद (आंध्र प्रदेश) को राष्ट्रीय सचिव चुना गया। समारोह में एडवोकेट डॉ. पराग पंडित ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण कार्यक्रम चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.