एनआईएनएल ने 77वां वन महोत्सव मनाया
जमशेदपुर, जुलाई 25 -- टाटा स्टील की नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) की लौह अयस्क खदान ने सुंदरगढ़ जिले के कोइडा ब्लॉक की पटमुंडा ग्राम पंचायत के अंतर्गत पतुलि गांव के सरकारी अपर प्राइमरी स्कूल में 77वां वन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम देशव्यापी एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रयास में समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में छात्रों, स्थानीय निवासियों और वन अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्सव के हिस्से के रूप में स्कूल के छात्रों ने पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए गए और प्रकृति की रक्षा व देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। बोनाई के डिवीजनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.