रुडकी, अगस्त 4 -- रुड़की, संवाददाता। राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान स्टाफ एसोसिएशन का 38वां स्थापना दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व संस्थापक सदस्य राजेंद्र कुमार गोडियाल को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महासचिव नरेश कुमार जोलान ने सभी कर्मचारियों का स्वागत कर संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार ने की। उन्होंने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, मृतक आश्रितों की नियुक्ति, रिक्त पदों पर भर्ती तथा अन्य लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...