एनआईईटी में शुरू हुआ कोड एक्सपीरियंस सेंटर
मेरठ, अक्टूबर 2 -- एनआईईटी ग्रेटर नोएडा ने उद्योग जगत की जरूरत और मानकों पर खरे उतरने वाले टैलेंट को विकसित करने के लिए तकनीकी क्षेत्र की कंपनी कैपजेमिनी के साथ कोड एक्सपीरियंस सेंटर की स्थापना की है। कैपजेमिनी कोड एक्सपीरियंस सेंटर क्लासरूम में जारी शैक्षणिक प्रक्रिया व डिजिटल एवं एआई पर केंद्रित कार्यक्षेत्र के बीच के अंतर को कम करने पर काम करेगा। कैपजेमिनी इंडिया से एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट बालासुब्रमण्यम नटराजन, यशोवर्धन सोवाले, अर्ली कॅरियर प्रोग्राम इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट पुनीत कूमरा, अमित खुराना, सुमन भट्टाचार्य जबकि एनआईईटी से प्रबंध निदेशक डॉ.ओपी अग्रवाल, डॉ.नीमा अग्रवाल एवं डॉ विनोद एम कापसे इस दौरान उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.