गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालयों को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) एवं प्रत्यायन प्रक्रियाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। इसी क्रम में विवि गोरखपुर, देवरिया एवं कुशीनगर जनपदों के 70 से अधिक संबद्ध महाविद्यालय के लिए शुक्रवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। प्रदेश सेंटर फॉर रैंकिंग एंड एक्रिडिटेशन मॉनिटरिंग के महानिदेशक प्रो. संजीत सिंह मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि डीडीयू अपने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को एनआईआरएफ एवं एनएएसी की तैयारी हेतु सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.