चतरा, मार्च 10 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि । एदला गांव के शिव मंदिर परिसर में 10 मार्च को रामनवमी पूजा को लेकर एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विनेश कुमार ने की। बैठक में रामनवमी पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाने और पूजा निर्बाध संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसहमति से पूजा पर एदला गांव से इस बार झंडा जुलूस और आकर्षक झांकी निकालने का भी निर्णय लिया गया। जो प्रत्येक वर्ष रामनवमी पूजा पर झांकी जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि झांकी- जुलूस एदला गांव से डाड़ी चौक होते हुए सिमरिया चौक पहुंचेगी, जहां झांकी- जुलूस का आकर्षक रूप से प्रदर्शन किया जाएगा। पूजा के सफल संचालन और निर्बाध सम्पन्न कराने के लिए सर्वसहमति से एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष विनय कुमार महतो, सचिव शन्तनु कुमार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.