चतरा, अप्रैल 30 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एदला गांव से एक विवाहिता अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों को लेकर बिना बताए घर से निकल गई है। घटना 29 अप्रैल की है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। एदला गांव निवासी प्रमोद कुमार ने सिमरिया थाना में सनहा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी खुशबू कुमारी मंगलवार 29 अप्रैल को घर से कहीं निकल गई। जाते समय वह अपने तीनों बच्चों को भी साथ ले गई। लापता खुशबू कुमारी के तीन बच्चे हैं। तस्वीर के अनुसार एक बच्ची लगभग 1 साल की, दूसरी करीब 4-5 साल और एक लड़का लगभग 3-4 साल का है। यह भी पढ़ें- चार बच्चों की मां तीन दिन से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप प्रमोद कुमार ने पुलिस से पत्नी और बच्चों की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। सिमरिया पुलिस ने सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.