रांची, फरवरी 28 -- रांची। एदलहातू, मोरहाबादी में शनिवार को सामाजिक संगठन नारी शक्ति सेना के नए कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई। केंद्रीय अध्यक्ष सुचिता तिवारी ने कहा कि संगठन सामूहिक विवाह, स्वास्थ्य शिविर और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर सक्रिय है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और एकजुट होकर समाज की बुराइयों को साफ करने का संकल्प दोहराया। मौके पर संस्थापक सचिव राजेश प्रसाद, कुबेर सिंह, शारदा यादव रेशमा कुमारी, रश्मि कुमारी, गीता कुमारी, संगीता तिर्की उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.