जयपुर, जून 27 -- राजस्थान में जयपुर के पशुपालकों ने केंद्र सरकार की 'एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल' नीति का विरोध करते हुए अनोखे 'एम-20 आंदोलन' की शुरुआत की है। इस दौरान जयपुर दुग्ध उत्पादक संघर्ष समिति ने शनिवार को यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस बारे में घोषणा की। समिति के अध्यक्ष रमन यादव ने बताया कि M-20 आंदोलन उन दुग्ध उत्पादकों, युवाओं और नागरिकों के प्रतिरोध का प्रतीक बनेगा जो एथेनॉल मिश्रण नीति पर सवाल उठा रहे हैं और इसके प्रभावों को लेकर चिंतित हैं। यादव ने कहा कि जिस प्रकार सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट को नीति का हिस्सा बनाया है, उसी के विरोध में किसानों ने प्रतीकात्मक रूप से दूध और पानी के मिश्रण को M-20 नाम दिया है। यह आंदोलन सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण जन-अभियान के रूप में चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें...