लातेहार, जुलाई 20 -- लातेहार,संवाददाता। भारतीय किसान संघ झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को लातेहार में संगठनात्मक बैठक व किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के साई रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसान प्रतिनिधियों व बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। यह भी पढ़ें- भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईं रेड्डी आज झारखंड आएंगेसम्मेलन का उद्देश्‍य इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साई रेड्डी का भगवान बलराम के प्रतीक हल व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए के. साई रेड्डी ने कहा कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण ...