हल्द्वानी, जून 17 -- हल्द्वानी। ई-20 एथेनॉल युक्त पेट्रोल को लेकर फैली भ्रांतियों ने हल्द्वानी में प्रीमियम पेट्रोल की मांग को नया उछाल दे दिया है। इंजन खराब होने, माइलेज घटने और वाहन की कार्यक्षमता प्रभावित होने की आशंकाओं के चलते बड़ी संख्या में वाहन चालक सामान्य पेट्रोल छोड़कर प्रीमियम पेट्रोल की ओर रुख कर रहे हैं। पर्वतीय पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्ढ़ा के अनुसार पिछले दो महीनों में शहर में प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री में करीब 15 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- E85 Vs E20 माइलेज टेस्ट: सुजुकी जिक्सर ने खोली E85 की पोल! इससे गाड़ी चलाना पड़ेगा बहुत महंगाप्रीमियम पेट्रोल की पसंद बीपीसीएल का स्पीड, एचपीसीएल का पावर और आईओसी का एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल ग्राहकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। हालांकि विशेषज्ञो...