एथेनॉल का असर: अंडे की कीमतें Rs.9 तक पहुंची, क्या चिकन भी होगा महंगा?
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- चीनी की कीमतें बढ़ने के पीछे सरकार भले ही एथेनॉल का हाथ नहीं मान रही हो, लेकिन लोगों में यह भ्रम अभी भी मजबूती से बैठा है। इस बीच अब एथेनॉल का साइड इफेक्ट अंडे पर पड़ना शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में चिकन पर भी दिखने लगेगा। दरअसल, मुर्गियों के दाने यानी पोल्ट्री फीड में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले मक्का का अब एथेनॉल बनाने के काम आ रहा है। इससे दाने की लागत बढ़ गई है और इसका सीधा असर अंडों के दाम पर हुआ है। नेशनल एग को-ऑर्डिनेशन कमिटी (NECC) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में अंडों की कीमतों में करीब 35 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अब पोल्ट्री फार्म से बिक्री पर एक अंडे की कीमत करीब Rs.7 हो गई है, जबकि खुदरा बाजार में यह Rs.8.50 से Rs.9.00 तक मिल रहा है। पोल्ट्री उद्योग के अधिकारियों को उम्मीद है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.