एथेनॉल कंपनियों पर सरकार मेहरबान? FCI ने 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में खुला राज
पल्लवी सिंघल, नई दिल्ली, जुलाई 29 -- भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने एथेनॉल बनाने वाली डिस्टिलरियों को अपनी औसत खरीद लागत से करीब 40 फीसदी कम कीमत पर चावल बेचा है। सरकार की ओर से मंगलवार को राज्यसभा में यह अहम जानकारी साझा की गई। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने सांसद अशोक सिंह के एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि जून 2025 से जून 2026 के बीच FCI ने एथेनॉल प्लांट को 2,250 रुपये से 2,320 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर चावल बेचा है, जबकि इसी दौरान सरकार की औसत खरीद लागत 3,720 रुपये से 3,889 रुपये प्रति क्विंटल के बीच थी।12 महीने में 14 हजार करोड़ से ज्यादा का चावल भेजा राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 12 महीने की इस अवधि में FCI ने अपने गोदामों से एथेनॉल प्लांट को 14,596.78 करोड़ रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.