वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के जूलॉजी विभाग की शोध छात्रा चंचल देवनानी ने ग्रीस के एथेंस में हुए अंतरराष्ट्रीय मानव जीनोम मीटिंग में टॉप-10 पोस्टर्स में जगह बनाई। इस सम्मेलन में कुल 230 पोस्टर लगाए गए थे। सम्मेलन 21 से 24 अप्रैल तक चला। जीन विज्ञानी प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के मार्गदर्शन में काम कर रही चंचल ने सिंधी समाज के जीन संबंधी इतिहास और उनकी जनसंख्या की संरचना पर अपना शोध पेश किया। उन्होंने जीनोम-वाइड डेटा का इस्तेमाल करके देखा कि सिंधियों में जीन की विविधता कैसी है। पुराने मिश्रण (एडमिक्सर) कब-कब हुए और उनकी जनसंख्या का इतिहास क्या रहा। इस अध्ययन को पूरे यूरेशिया (यूरोप-एशिया) के प्रवास और विकास की कहानी से जोड़ा गया है। चंचल देवनानी ने इस उपलब्धि पर कहा कि ह्यूमन जीनोम मीटिंग-2026 में अपना काम दिखाना मेरे शैक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.